सैफ-करीना की शादी से डर गईं श्रीदेवी
अरे आप भी झटका खा गये ना... आप सोच रहे होंगे कि भला सैफ-करीना की शादी से श्रीदेवी को क्यों डर लग रहा है तो उसकी एक बहुत बड़ी वजह है। दरअसल सैफ-करीना की निकाह पार्टी में श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों के साथ पहुंची थीं।

दरअसल आज से कुछ समय पहले 1991 में जब सैफ और अमृता की शादी हुई थी उस समय करीना कपूर की उम्र भी मात्र 10-12 साल थी वो भी सैफ को मुबारकबाद देने स्टेज पर पहुंची थीं तो सैफ ने उन्हें भी कहा था कि थैंक्यू बेटा। और उस समय की बेटा आज उनकी बेगम बन गयी हैं।
इसलिए जब श्रीदेवी ने सैफ के मुंह से अपनी बेटी के लिए थैक्यू बेटा सुना तो उनका घबराना स्वाभाविक ही था। आपको बता दें कि करीना कपूर उम्र में सैफ अली खान से 10 साल छोटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications