लव मैरिज करके सोनाक्षी पापा को ही बनायेगी शत्रु!

वैसे दबंग गर्ल सोनाक्षी ने बिंदास हो कर अपनी बात लोगों से कह दी है लेकिन वो शायद ये बात भूल गयीं कि उनके पिता शत्रुघन सिन्हा को लोग बॉलीवुड का रीयल दबंग कहते हैं। उनका तो फेवरट डॉयलॉग ही है लोगों को खामोश करना। फिल्म से लेकर राजनीति तक हर जगह शत्रुघन सिन्हा का दबदबा चलता है। दुनिया जानती है कि शत्रु को किसी की ना सुनने की आदत नहीं है।
भले ही शत्रुघन सिन्हा फिल्मों से संबधित हों लेकिन उनकी जड़े बिहार में ही बसती है, उनके लिए उनकी पृष्ठभूमि, उनकी परंपराये और उनके उसूलों से बढ़कर कुछ भी नहीं। सोनाक्षी भले ही आज फिल्मों में काम कर रही हैं लेकिन उन्होंने अभी तक जो भी काम किया है वो भी मर्यादित ढंग से किया है। उनके काम पर उनके परिवार और पापा का प्रभाव स्पष्ट तौर पर दिखता है।
केवल सोनाक्षी ही नहीं बल्कि उनके भाई लव सिन्हा, उनकी मां पूनम सिन्हा और खुद उनके पिता शत्रुघन सिन्हा ने कभी भी बॉलीवुड में ऐसा काम नहीं किया जिसे आप सीमा का उल्लघंन कहेगें। सबको पता है कि सोनाक्षी अपने पापा से बेहद प्यार करती है, इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि वो कोई भी ऐसा काम नहीं करेगीं जिनसे उनके पापा उनसे खफा हो जायें। ऐसे में अगर सोनाक्षी प्रेम विवाह करती है तो वाकई में ये एक क्रांतिकारी कदम होगा। खैर ये सब तो अटकले हैं, क्या होगा आगे ये तो वक्त तय करेगा।


Click it and Unblock the Notifications