बद्रीनाथ की दुल्हनिया की सक्सेस पार्टी में मौजूद नहीं रहे ये सुपरस्टार..वजह वरुण धवन!
बद्रीनाथ की दुल्हनिया की सक्सेस पार्टी में सिद्धार्थ मल्होत्रा मौजूद नहीं रहे और इसके पीछे कारण वरुण धवन थे।
वरुण धवन और आलिया भट्ट ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया की सक्सेस पार्टी में खूब मस्ती की। लोगों को फिल्म भी अच्छी खासी पसंद आई है और ताबड़तोड़ कमाई भी हो रही है। फिल्म की सक्सेस पार्टी में फिल्म की टीम मौजूद रही। वरुण आलिया के सभी खास मौजूद रहे।
लेकिन कोई मौजूद नहीं रहा तो आलिया भट्ट के दोस्त सिद्धार्थ मल्होत्रा जो वरुण धवन के भी दोस्त हैं। मीडिया रिर्पोट की माने तो सिद्धार्थ मल्होत्रा के पार्टी में शरीक ना होने की वजह वरुण धवन थे। वरुण झवन और आलिया भट्ट की दोस्ती सिद्धार्थ मल्होत्रा को बिल्कुल भी नहीं पसंद है।

आलिया भट्ट की 24वें जन्मदिन की पार्टी में वरुण धवन की कथित गर्लफ्रेंड नताशा मौजूद रहीं लेकिन आखिरी मिनट में वरुण धवन ने प्लान बदल दिया। वो पार्टी में नहीं गए जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। वो मुंबई में थे लेकिन पार्टी में नहीं गए।
दोनों काफी समय से एक दूसरे को इग्नोर करते हैं और साथ में नजर भी नहीं आते। शुरूआत में किसी को इसपर भरोसा नहीं हुआ लेकिन कई बार स्थिति देखकर हमें भी विश्वास हो गया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा वाकई वरुण धवन और आलिया की दोस्ती नहीं पसंद है लेकिन उन्हें मानना पड़ेगा कि इनकी जोड़ी की जनता फैन है।


Click it and Unblock the Notifications