जानिये क्या है शाहरुख के अबराम का फ्यूचर!
यूं तो हर किसी को यही लगता है कि शाहरुख खान के अबराम बॉलीवुड के अगले बादशाह होंगे। हालांकि शाहरुख खान ने भी अबराम के जन्म के समय कहा था कि उनका बेटा अबराम बॉलीवुड में शाहरुख खान की जगह लेगा। लेकिन यहां तो कुछ और ही आसार दिख रहे हैं। शाहरुख खान का कहना है कि उनके बेटे अबराम एक्टर नहीं लाइब्रेरियन बनेंगे।
हुआ कुछ यूं है कि शाहरुख खान के बेटे अबराम को किताबों से खेलने का शौक हो गया है। उनके हाथो में किताब देकर शाहरुख ने उनकी तस्वीर लेकर पोस्ट की है और लिखा है कि किंडल (ऑनलाइन किताब) कभी भी असली किताबों की जगह नही ले सकती जैसा कि एलिवेटर्स ने सीढ़ियों की ले ली है।
फराह खान ने भी अपने बेटे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा और ये मेरा बेटा है। हमेशा ही किताबों के साथ रहता है। किताब की खुशबू और उसके पन्नों को छूने के एहसास को कोई पीछे नहीं छोड़ सकता।
इसपर शाहरुख खान का जवाब था कि तब तो हमारे बच्चे लाइब्रेरियन बन जाएंगे मुझे लगता है। हालांकि ये बहुत अच्छी बात है लेकिन तब हम जब भी कुछ बोलेंगे वो हमें चुप करा दिया करेंगे।
हा हा.. है तो ये मजाक ही लेकिन मजाक मजाक में अबराम को एक और करियर ऑप्शन मिल गया है।
शाहरुख खान की फैन होगी ब्लॉकबस्टर- पंडित चोटीले की भविष्यवाणी


Click it and Unblock the Notifications
