..................... Why Shahrukh Khan feels Aamir Khan is the finest actor? - Hindi Filmibeat

तारीफ करके क्या शाहरूख ने आमिर को चैलेंज किया?

हमेशा से शाहरूख खान उन लोगों में गिने जाते हैं जो कि किसी की बेवजह तारीफ नहीं करते हैं ऐसे में अगर वह अपने राइवल आमिर खान की दिल खोलकर तारीफ करें और उन्हें परफेक्ट अभिनेता बताये तो सुनने वालों के कान तो खड़े ही होंगे ना।

हाल ही के एक इवेंट में शाहरूख ने कहा कि उनकी नजर में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट अमिर खान है, वह जो कुछ भी करते हैं दिल से करते हैं और पूरे मन से करते हैं,उनकी आने वाली फिल्म धूम 3 में उनके एक्शन को देखकर तो मैं दंग ही रह गया।

जिसके बाद गॉसिप का बाजार गर्म है, लोगों का कहना है कि शाहरूख ने आमिर खान को उकसाने के लिए उनकी तारीफ की है। वह आमिर की प्रशंसा करके उन्हें उकसाना चाहते हैं। क्योंकि आमिर खान ने अपनी फिल्म धूम 3 के लिए पहले ही कह रखा है कि वह किसी से कोई कंपटिशन नहीं कर रहे हैं क्योंकि वह केवल अपना काम करते हैं, वह किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहते हैं।

उनका इशारा शाहरूख की ही ओर था क्योंकि शाहरूख की ही फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने 200 करोड़ का बिजनेस करके उनकी फिल्म 3 इडियट्स का रिकार्ड तोड़ा था। ऐेसे में सबको उम्मीद है कि आमिर खान की फिल्म धूम 3, ही चेन्नई एक्सप्रेस का रिकार्ड तोड़े। इसके पीछे एक वजह यह भी है क्योंकि आमिर पहली बार इस फिल्म में खलनायक का रोल कर रहे हैं जबकि शाहरूख ने अपने निगेटिव किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनायी थी।

खैर किंग खान को जो कहना था वह कह दिया अब देखते हैं कि आमिर खान इस बात का क्या जवाब देते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X