REVEALED: चोट के बावजूद शाहरूख क्यों कर रहे हैं 'रईस' की शूटिंग
[गपशप] शाहरूख खान बॉलीवुज के मेहनती एक्टर यूं ही नहीं माने जाते, बल्कि वे जिस शिद्दत के साथ अपनी फिल्म करते हैं, वह बात उन्हें स्पेशल बनाती है। बता दें, हाल ही में शाहरूख ने घुटनों की सर्जरी कराई है, जिसके बाद उन्हें आराम लेने के लिए कहा गया था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

सर्जरी हुए एक हफ्ते भी न हो पाया और शाहरूख राहुल ढ़ोलकिया की फिल्म 'रईस' की शूटिंग करने सेट पहुंच गए। और वहां उन्होंने बिना नखरे दिखाए जमकर काम किया। इस फिल्म में शाहरूख के साथ माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी हैं।
फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो 'रईस' के लिए फिल्म सिटी में काफी बड़ा सेट बनाया गया है। शाहरूख की सर्जरी की वजह से पहले ही काफी समय बर्बाद हो चुका है, लिहाजा किंग खान अब और वक्त बेकार नहीं जाने देना चाहते।
5 कारण: ये जोड़ी है बॉलीवुड की अगली 'शाहरूख-काजोल' जोड़ी!
फिल्म के निर्माता, निर्देशक मॉनसून से पहले ही शूटिंग खत्म करना चाहते हैं। क्योंकि मुंबई की बारिश तो सभी जानते हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म में काफी एक्शन सीन भी हैं, जिनकी शूटिंग होनी है। फिलहाल, शाहरूख तो एक्शन सीन नहीं कर पाएंगे। लिहाजा, बॉडी डबल इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन सूत्र की मानें तो जैसे ही शाहरूख के घुटनों की परेशानी खत्म हो जाएगी, वे अपने सारे एक्शन सीन खुद ही खत्म करेंगे। हम्मम.. हम भी उम्मीद करते हैं कि किंग खान जल्द से जल्द बिल्कुल स्वस्थ हो जाएं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

