टेंशन में हैं शाहरूख इसलिए पी सिगरेट!
बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरूख खान को एक बार फिर से पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीते हुआ देखा गया। इससे पहले उन्हें आईपीएल ग्राउंड में सिगरेट पीते हुए देखा गया जिसके लिए उनके ऊपर 100 रूपये का जुर्माना लगाया गया था। तब किंग खान ने कान पकड़कर तौबा की थी कि वो अब कभी भी ऐसा नहीं करेंगे लेकिन एक बार फिर से उन्हें सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीते हुए देखा गया। शाहरूख अपनी फिल्म जब तक है जान के प्रमोशन के सिलसिले में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्हे धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया।
इसके पीछे वजह बतायी जा रही है कि किंग खान इस समय टेंशन में है। अब आप कहेंगे कि टेंशन किस बात का,उनकी फिल्म जब तक है जान तो सफल बिजनेस कर रही है तो फिर क्या बात हो गयी तो इसके पीछे कारण बताये जा रहे हैं आमिर खान। दरअसल आमिर खान की फिल्म तलाश 30 नवंबर को प्रदर्शित हो रही है। जिसकी वजह से जब तक है जान का बिजनेस प्रभावित हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications