आमिर से डर गये शाहरूख, नहीं बनायेंगे 'महाभारत'

वैसे तो कहा जाता है कि शाहरूख मियां एक बार जो काम करने को सोच ले तो फिर वो पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन लगता है कि इस बार वो डर गये हैं और साथ में झूठ भी बोल रहे हैं। अब आप कहेंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। तो सुनिये, शाहरूख खान ने कहा है कि वो अब महाभारत पर फिल्म नहीं बनायेंगे। पिछले साल रॉवन रिलीज होने के बाद किंग खान ने कहा था कि वो महाभारत पर फिल्म बनाना चाहते हैं जिसमें उनकी दिली इ्च्छा है कि वो कर्ण की किरदार निभायें लेकिन अब वो ऐसा नहीं करने वाले क्योंकि उनका कहना है कि उन्हें पता चला है कि राजकुमार संतोषी महाभारत पर फिल्म बना रहे हैं इसलिए वो अब फिल्म नहीं बनायेंगे।

लेकिन अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि शाहरूख खान ने अपना महाभारत वाला आईडिया इसलिए ड्राप किया क्योंकि उन्हें पता चल गया था कि इस टॉपिक पर फिल्म आमिर खान बनाने वाले हैं। इसलिए उन्होंने महाभारत पर फिल्म बनाने की नहीं सोची है। क्योंकि सबको पता है कि आमिर खान मिस्टर परफेक्ट हैं ऐसे में उनके सामने टक्कर लेना आसान काम नहीं हैं।

Shahrukh Khan
मालूम हो कि आमिर खान ने हाल ही में कहा है कि महाभारत पर फिल्म बनाने की इच्छा रखते हैं जिसमें वो कृष्ण का रोल अदा करना चाहते हैं। वैसे जब-जब शाहरूख, आमिर खान से पंगा लेने निकले हैं उन्हें हमेशा मुंह की खानी पड़ी है इसलिए शायद इस बार उन्होंने पंगे से दूर ही रहने की सोची इसलिए फिल्म का आईडिया ड्राप कर दिया। बात को हवा ना मिले इसलिए उन्होंने आमिर खान की जगह राजकुमार संतोषी को कारण बता दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X