क्यों शाहिद कपूर ने कहा था 'एक्ट्रेस के साथ शादी ना बाबा ना!'
करीना कपूर, अमृता राव, सोनाक्षी सिन्हा से लेकर विद्या बालन, सानिया मिर्जा तक शाहिद कपूर ने कई एक्ट्रेसे और जानी मानी सेलिब्रिटीज के साथ रोमांस किया लेकिन जब बात आई शादी की तो उन्होंने चुनी दिल्ली की लड़की मिर्जा राजपूत। शाहिद ने काफी पहले से ये कहना शुरु कर दिया था कि वो बॉलीवुड की एक्ट्रेस से शादी नहीं करेंगे।
शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म हैदर के प्रमोशन्स के दौरान भी कहा था कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस संग रोमांस करके बोर हो गये हैं। अब वो शादी करेंगे तो किसी बाहर की लड़की से इस इंडस्ट्री से दूर जाकर। शाहिद कपूर के माता-पिता भी अपने बेटे की इस ख्वाहिश से बेहद खुश हैं खबरों के अनुसार मिर्जा राजपूत दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं और वसंत वैली से उन्होंने अपनी स्कूलिंग की है।
Revealed: 'दिल्लीवाली गर्लफ्रैंड' से इस साल शादी करेंगे शाहिद कपूर
शाहिद पहली बार मिर्जा को सोआमी सत्संग बीस में मिले थे और उसी वक्त उन्हें मिर्जा से प्यार हो गया। शाहिद की शादी के साथ ही उनके पुराने सारे अफेयर को लेकर चल रही गॉसिप खत्म हो जाएगी। तो आइये एक नज़र डालते हैं शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रैंड्स पर।


Click it and Unblock the Notifications