सलमान गागा का नाम लेकर कर रहे हैं बॉडीगार्ड का प्रमोशन!

थोड़ी देर पहले खबर आयी थी कि सलमान अपनी बहन के लिए हॉलीवुड की पॉप सिंगर लेडी गागा को अपने घर खाने पर बुलायेगें क्योंकि लेडी गागा को उनकी बहन की बेटी बहुत पसंद करती है। सलमान लेडी गागा को अपने घर लाने के लिए हर संभव कोशिश करेगें, अगर उन्हें भारत में लेडी गागा के लिए बॉडीगार्ड भी बनना पड़ेगा तो भी वो बन जायेगें।
लेकिन सोचने वाली बात ये है कि लेडी गागा तो भारत अक्टूबर में आने वाली हैं लेकिन सलमान अभी से अपने इस आइडिया के बारे में क्यों बता रहें हैं? तो दोस्तों हो सकता है कि ये सलमान का पब्लिसिटी स्टंट हो क्योंकि सलमान की फिल्म बॉडीगार्ड इस महीने के 31 तारीख को यानी कि ईद पर रीलिज होने जा रही है।
इसलिए सलमान बार-बार गागा के बॉडीगार्ड बनने का दावा कर रहे हैं ताकि गागा के बहाने ही सही लोग उनकी फिल्म के बारे में जान लें। वाकई में सलमान जवाब नहीं आपका..आप अच्छी तरह से जानते हैं कि गागा के वर्ल्डवाइड फैन्स हैं। इसलिए आप गागा-गागा कहकर अपनी फिल्म प्रमोट करवा रहे हैं।खैर देखते हैं कि आपकी ये मेहनत क्या रंग लाती है?


Click it and Unblock the Notifications