Oooo.. तो इसीलिए सलमान खान हैं 'ट्यूबलाइट'.. स्पेशल है तैयारी.. जानें DETAILS

By Neeti

कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट धीरे धीरे खबरों में जगह बना रही है। हाल ही में निर्देशक ने फिल्म के लोकेशन की तस्वीर शेयर की है। हालांकि यह पहली बॉलीवुड फिल्म नहीं है, जो वॉर पर बन रही है। फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम.. 'ट्यूबलाइट' काफी अनोखा है।

Tubelight

बता दें, किरदार के इस नाम के पीछे एक कारण है। वह यह है कि फिल्म में यह किरदार बातों को थोड़ी देर से समझता और जज कर पाता है। कहा जा रहा है कि यह पहली बार है जब सलमान खान एक 'स्पेशल' किरदार निभाएंगे। वहीं, कबीर खान कोशिश में लगे हैं कि किरदार को सेंसिटिव तरीके से कैसे पेश करें।

GOOD: इस एक्टर ने कर दिया सलमान के सवाल को IGNORE.. पूरी तरह!

ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा। फिल्म की शूटिंग लद्दाख और फिर कश्मीर में होने वाली है। वहीं, फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि कबीर खान की पिछली फिल्म की तरह ही ट्यूबलाइब भी human ड्रामा है।

एक्ट्रेस ने किया इंकार.. 'सलमान की दबंग 3 मुझे ऑफर भी नहीं हुई है..'

कबीर खान ने लोकेशन की तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि फिल्म की शूटिंग 28 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी। बता दें, फिल्म की पूरी टीम और कास्ट लगभग 1 महीने तक लद्दाख में शूटिंग करेंगे।

कबीर खान और सलमान खान की जोड़ी ने 'एक था टाईगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लिहाजा, इनकी अगली फिल्म से सभी को बेहद उम्मीदें हैं। लोकेशन की तस्वीर से साफ है कि कबीर खान कुछ बेहतरीन लेकर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X