शादी का नाम लेकर करीना बॉडीगार्ड को हिट कराना चाहती हैं!

फिल्म जब प्रदर्शित होने वाली होती है तब ही अभिनेता-अभिनेत्री के बारे में बहुत सारे खुलासे होने लगते हैं जिसके चलते लोगों को फिल्म में दिलचस्पी पैदा हो जाती है। इस बार भी करीना ने अपना ब्रह्मास्त्र छोड़ा है। मैडम ने ये कहकर सबको चौंका दिया है कि वो और सैफ साल 2012 में शादी करने जा रहे हैं। जिसके लिए वेडिंग कास्ट्यूम रितु कुमार तैयार करने वाले हैं।
लेकिन सोचने वाली बात ये है कि अभी ही करीना ने इस बात का खुलासा क्यों किया? आखिर जिंदगी के इतने बड़े राज के बारे में बताने के लिए करीना ने ये ही वक्त क्यों चुना। हो सकता है कि ये करीना का ये पब्लिसिटी स्टंट हो जिसके चलते लोग ज्यादा से ज्यादा उनके लुक के बारे में चर्चा करें। अभी कुछ दिनों पहले ही करीना ने कहा था कि लड़कियां चाहे साड़ी पहनें या बिकनी, अगर वो खूबसूरत हैं और सेक्सी हैं तो वो सेक्सी ही लगेगीं।
बॉडीगार्ड में करीना ने हैवी लुक रखा है। वो साड़ी,लहंगे और सूट में दिखायी पड़ने वाली हैं। खैर सैफरीना की शादी कब होगी ये तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इतना तय है कि करीना ने अपने वेडिंग प्लान के बारे में खुलासा करके अपने और अपनी फिल्मों के बारे में लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।


Click it and Unblock the Notifications











