ऋतिक रोशन के पास OPTION नहीं...आखिरी गलती या फ्लॉप ही फ्लॉप
ऋतिक रोशन के पास अब ऑप्शन नहीं बचे हैं, मोहनजोदड़ो से उन्हें सीख लेना चाहिए कि या तो ये उनकी आखिरी गलती हो या फिर वो आने वाले सुपरफ्लॉप समय के लिए तैयार हो जाएं। ऋतिक काफी समय से परदे से दूर थे ऊपर से अब तक उन्होंने करियर में सुपरहीरो - एक्शन फिल्मों के अलावा कुछ ठोस, कम से कम बॉक्स ऑफिस को नहीं दिया है।
अब मोहनजोदड़ो रूस्तम के रिज़ल्ट के बाद भी ऋतिक की अगली फिल्म की टीम ने तय किया है कि काबिल शाहरूख खान की रईस से भिड़ेगी। अब ऐसा करने का कारण क्या है पता नहीं।

या तो संजय गुप्ता को ये कॉन्फिडेंस है कि चूंकि शाहरूख खान की फैन बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली इसलिए रईस से टक्कर लेना आसान है। हालांकि शाहरूख फैन्स उनके इस फैसले को ट्विटर पर ट्रोल कर चुके हैं। लेकिन ऋतिक की टीम ने तय कर लिया है कि वो शाहरूख से ही भिड़ेंगे।
[#Bhaav...इसलिए बॉक्स ऑफिस पर अक्षय के आधे रह गए ऋतिक रोशन]
हालांकि अभी अभी ऋतिक रोशन को अक्षय कुमार बुरी तरह पटखनी दे चुके हैं लेकिन लगता है कि ऋतिक एक बार फिर गलती करने को तैयार हैं।
हालांकि शाहरूख खान और ऋतिक रोशन ने पूरी कोशिश की है कि उनकी फिल्में ना टकराएं लेकिन दोनों ही फिल्मों के प्रोड्यूसर टस से मस होने को तैयार नहीं है। ऐसे में जानिए क्यों रोशन साहब के लिए क्यों सुसाइड है रईस - काबिल क्लैश
मोहनजोदड़ो क्लैश
अक्षय कुमार की रूस्तम और ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो की टक्कर ने काफी हद तक सब साफ कर दिया है। हालांकि सबको पता था कि जैसी ऋतिक के करियर की स्थिति है ऐसे में दो फिल्मों का क्लैश होना ऋतिक के बॉक्स ऑफिस के लिए कतई अच्छा नहीं होगा।
सालों की दोस्ती
जहां ऋतिक रोशन शाहरूख खान की बहुत इज़्जत करते हैं वहीं शाहरूख खान राकेश रोशन के भी काफी करीब हैं। वहीं रईस के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और ऋतिक रोशन तो बेस्ट फ्रेंड्स हैं!
निगेटिव शाहरूख खान
शाहरूख खान का निगेटिव अंदाज़ इस तरह से काफी समय बाद आ रहा है और फैन्स इसलिए रईस को लेकर बहुत ही ज़्यादा एक्साइटेड हैं।
अग्निपथ इफेक्ट
ऋतिक की काबिल का पहला लुक आ चुका है और पहली बार में फिल्म पर अग्निपथ इफेक्ट साफ नज़र आ रहा है। और इस रूप में ऋतिक रोशन को दोबारा देखने के लिए फैन्स ज़्यादा उत्साहित नहीं होंगे।
हर फिल्म लेट
ऋतिक रोशन बैंग बैंग के बाद से अभी तक परदे पर नहीं आए हैं। ऐसे में अगर उनकी फिल्म क्लैश होती है तो फैन्स उन्हें साइडलाइन कर देंगे, इस बात की पूरी उम्मीद है।
इतिहास
ऋतिक रोशन और शाहरूख खान बॉक्स ऑफिस पर पहले भी भिड़ चुके हैं और इसका इतिहास काफी अच्छा नहीं रहा।
संजय गुप्ता?
संजय गुप्ता ने भले ही शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्म दी हो पर उनकी आखिरी फिल्म कांटे बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर गिरी थी।
रोमांस - डांस
ऋतिक रोशन को टिपिकल रोमांस - डांस करते देखे अरसा हो चुका है और अब अगर दर्शकों को वो नहीं मिल रहा तो वो दूसरा ऑप्शन लेना ज़्यादा बेहतर समझेंगे।
रईस की पब्लिसिटी
रईस इस साल की सबसे बड़ी क्लैश थी और इसलिए फिल्म पर बहुत ज़्यादा बात हो चुकी है। ऐसे में नए साल पर फिल्म आखिरकार देखने का लोगों में बहुत ही ज़्यादा क्रेज़ बरकरार रहेगा।
निगेटिव पब्लिसिटी
कुछ भी कहिए लेकिन कंगना रनौत कंट्रोवर्सी ने ऋतिक रोशन की इमेज को काफी खराब किया है। कुछ कंगना के कारण और कुछ का कारण ऋतिक खुद ही थे। अपनी कुछ हरकतों के कारण--->[#Shock: ऋतिक ने सौंपे कंगना के सारे खत...हर 6 मिनट पर एक!]


Click it and Unblock the Notifications










