कहीं मीरा चोपड़ा से जलती तो नहीं हैं प्रियंका?

By Ajay Mohan

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा से जब मीडिया ने उनकी बहन मीरा चोपड़ा से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्‍होंने बहुत ही दबे शब्‍दों में कहा, मैं न मीरा के ज्‍यादा करीब हूं और न ज्‍यादा दूर, लिहाजा मैं उसके बारे में कुछ नहीं कह सकती। यह कहकर प्रियंका आगे बढ़ गईं। प्रियंका के इस एटिट्यूड से लगने लगा है कि वो खुद को अनसेफ महसूस करने लगी हैं, क्‍योंकि पहले से ही कई बड़ी-बड़ी हीरोइनों ने उनकी मार्केट डाउन कर रखी है और ऊप रसे मीरा। एक बात यह भी महसूस की जा रही है कि कहीं प्रियंका अपनी बहन मीरा की सफलता से जलती तो नहीं?

मीरा चोपड़ा के अबतक के करियर की बात करें तो उन्‍हें तमिल, तेलुगू और कन्‍नड़ फिल्‍मों में एक सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। उन्‍होंने तमिल में छह फिल्‍में दी हैं, जिनमें चार हिट हुईं। उन्‍होंने अपना करियर भी तमिल मूवी अन्‍बे अरुइये से शुरू किया। उसके बाद दन्‍होंने तेलुगू फिल्‍म बंगारम की और फिर लगातार पांच तमिल फिल्‍मों में उन्‍होंने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी।

अभिनय के मामले में मीरा का कोई जवाब नहीं। अपने इसी गुर को अब वो बॉलीवुड में आजमाना चाहती हैं। जाहिर है बॉलीवुड में आने पर उनेका कॅम्‍पटीशन प्रियंका से भी होगा। इस समय उनकी तीन हिन्‍दी फिल्‍में पाइपलाइन में हैं। भईया जी सुपरहिट, गैंग ऑफ घोस्‍ट और 1920 लंदन। साथ ही वो तमिल मूवी खिलाड़ी में भी काम कर रही हैं। अब देखना यह है कि मीरा अपनी बहन प्रियंका को किस लेवल पर टक्‍कर दे पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X