OMG तो इसलिये बंद हो गयी प्रियंका चोपड़ा की मैडम जी!

हमारी इंडस्ट्री में अक्सर ही एक्ट्रेसेस, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को लेकर गॉसिप बनती रहती है। कुछ समय पहले ही बिपाशा बासु और साजिद खान को लेकर खबरें आई थीं कि हमशक्ल्स के दौरान दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि बिपाशा ने फिल्म से किनारा कर लिया। ना ही उन्होंने फिल्म का प्रमोशन किया और फिल्म में उनके किरदार को भी काट छांटकर छोटा कर दिया गया।

खबर ये भी आई कि बिपाशा ने करोड़ों की मांग की और साजिद खान को पैसे देने पड़े। अब एक नयी गॉसिप ये है कि प्रिंयका चोपड़ा की मैडम जी चली गयी है डिब्बे में। इसके पीछे खबर ये है कि प्रियंका चोपड़ा और निर्देशक मधुर भंडारकर के बीच कुछ अनबन हो गयी है। सूत्रों के अनुसार मधुर भंडारकर ने प्रियंका से कुछ ऐसी मांगे कीं जिनसे प्रिंयका खफा हो गयीं।

अब प्रिंयका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं और इस वजह से उन्हें किसी तरह का समझौता करने की तो जरुरत है नहीं। इस अनबन का सीधा उदाहरण ये है कि मधुर भंडारकर की मां के निधन के बाद प्रियंका उनकी शोक सभा में भी नहीं गयी। जबकि मधुर के साथ उन्होंने फैशन जैस हिट फिल्म की है जिसने उनके करियर को एक मकाम दिया।

खैर अब इस तरह की खबरें तो अक्सर ही आती रहती हैं ये हमारे ऊपर है कि हम इनपर यकीन करें या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X