अक्षय कुमार की OMG 2 में क्यों नजर नहीं आएंगे परेश रावल? मुंहमांगी फीस पर बिगड़ गई बात!

अक्षय कुमार की आखिरकार ओह माय गॉड सीक्वल की अक्टूबर से शूटिंग शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार 20 दिनों तक का समय इस फिल्म पर लगाएंगे और फिर आगे अपकमिंग फिल्मों की तैयारी में जुट जाएंगे।

कई साल बाद OMG फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव ये देखने को मिलेगा कि फिल्म में लीड एक्टर परेश रावल नजर नहीं आएंगे। परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी ने ओह माय गॉड 2 में जगह हासिल की है।

Paresh Rawal,

अब मीडिया में ये सामने आया है कि आखिर क्यों परेश रावल ओह माय गॉड का हिस्सा नहीं हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो, सूत्र ने बताया है कि परेश रावल ही ओह माय गॉड 2 के लिए पहली च्वाइस थे। इसके चलते अभिनेता से फिल्ममेकर्स ने बातचीत भी की।

हालांकि परेश रावल ने इस रोल के लिए हाई फीस की डिमांड की। उन्हें लगता है कि OMG के पहले सीक्वल की सफलता का वह एक बड़ा कारण थे और इसी वजह से उन्हें इस नए सीक्वल के लिए फीस अधिक मिलनी चाहिए।

बॉलीवुड हंगामा की ये रिपोर्ट, इस बात की ओर भी इशारा करती है कि परेश रावल ने फिल्म के प्रॉफिट शेयरिंग में हिस्सा लेने की बात की। इन तमाम शर्तों के साथ परेश रावल और ओह माय गॉड 2 के निर्माताओं के साथ बात जम नहीं पाई और इस बात परेश रावल OMG के सीक्वल में फाइनल नहीं हो पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X