जब मुग्धा गोडसे हुईं भावुक
अपने सेक्सी जलवों से युवाओं को आह भरने पर मजबूर करने वाली बॉलिवुड अदाकारा मुग्धा गोडसे वृद्धाश्रम जाने के बाद बेहद भावुक हो गईं.
दरअसल मुग्धा बंगलूरु में एक वृद्धाश्रम में गई और उसने वहां अकेल रह रहे असहाय वृद्धों के साथ समय बिताया. मुग्धा ने इन वृद्धों से खुलकर बात की. मुग्धा इनकी आपबीती सुनकर बहुत भावुक हो गई.
मुग्धा ने कहा कि ये लोग आश्रम में बहुत हिलमिल कर और प्यार से रहते हैं. अपने परिवार से दूर रहकर इन्हें दुख तो होता है लेकिन इनकी मजबूरी होती है. ये आपस में ही एक दूसरे का सुख दुख बांट लेते हैं और आपस में खुशी से रहते हैं. वाकई इनकी जिंदगी से प्रेरणा ली जा सकती है.
मुग्धा वाकई उदार हृदय की है, वर्ना शोहरत और दौलत के नशे में डूबी कितनी अभिनेत्रियां अपने बडे बुजुर्गों के प्रति इतने अच्छे विचार रखती हैं.


Click it and Unblock the Notifications