..................... Why, Katrina Kaif says no to kiss Salman Khan? | आखिर क्यों कैटरीना ने सलमान को किस नहीं किया? - Hindi Filmibeat

आखिर क्यों कैटरीना ने सलमान को किस नहीं किया?

Salman, Katrina
कैटरीना और सलमान दो ऐसे नाम जिन्हें साथ देखना और सुनना पसंद करते हैं भारतीय दर्शक, लेकिन ना जाने क्यों दोनों ही अपने रिलेशन के बारे में लोगों को खुलकर नहीं बताते हैं। ना ही दोस्ती और ना ही दुश्मनी का इजहार करने वाले ये दोनों लोग कबीर खान की फिल्म एक था टाईगर में साथ-साथ आने वाले हैं लेकिन अभिनेता-अभिनेत्री होते हुए भी दोनों में कुछ ऐसा है जो इन्हे चुप रहने की इजाजत देता है, जिसके चलते दोनों एक-दूसरे को देखकर भी अनदेखा कर देते हैं। ताजा खबर ये है कि कैटरीना ने आन स्क्रीन सलमान खान को किस करने से इंकार कर दिया है।

अब सवाल ये उठता है कि आखिर कैटरीना ने सल्लू को किस करने से इंकार क्यों किया ? अंदर की खबर रखने वाले कह रहे है कि कैट को डर है कि आन स्क्रीन काम करते हुए उनके अंदर के जज्बात कहीं सामने ना आ जाये। सब ही जानते है कि भले ही सलमान अपनी दर्जन भर गर्ल फ्रेंडों के नाम से बदनाम रहे हों लेकिन कैटरीना तो केवल सलमान को ही अपना मानती है। लोग कहते हैं उनका दिल आज भी उन्ही के लिए धड़कता है | भले ही उनका नाम शाहिद या रणबीर के नाम से जोड़ा जा रहा हो लेकिन मुहब्बत केवल वो सलमान से ही करती है। लेकिन शायद वो आज तक इजहार-ए-मुहब्बत उनसे कर नहीं पायी इसलिए उन्होंने सल्लू को किस करने से इंकार कर दिया।

गौरतलब है कि कैटरीना ने अपनी आने वाली फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में रितिक रोशन के साथ तीन मिनट का लिपलॉक सींस दिया है लेकिन वो ही कैटरीना से जब कबीर खान ने सलमान के साथ लिपलॉक करने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया जिसे सुनने के बाद सलमान ने वो सीन ही फिल्म से हटवा दिया|

;

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X