#SorryKatrina: आपके गोरे मुखड़े पर नहीं फिट बैठता है ऐसा 'काला चश्मा'

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ स्टारर बार बार देखो का पार्टी नंबर काला चश्मा रिलीज़ हो चुका है। और इस बार भी गाने में कुछ नहीं बदला - ना ही कैटरीना के कपड़े, ना ही उनका बिना एक्सप्रेशन वाला चेहरा।

बशर्ते, सिद्धार्थ मल्होत्रा जो कि नॉन डांसर हैं, उन्होंने थोड़ी मेहनत ज़रूर की। वहीं गाना भी पुराने किसी गाने का रीमेक। सॉरी सॉरी पुराने किसी पंजाबी गाने का रीमेक।
[कैटरीना कैफ की ये तस्वीरें हो चुकी हैं #SuperViral]

सीधी सीधी भाषा में कहा जाए तो कैटरीना कैफ के गोरे गोरे मुखड़े पर ये काला काला चश्मा हमें ज़्यादा पसंद नहीं आया और दो टूक बताते हैं कारण -

पेयरिंग
कितनी भी कोशिश की गई पर कैटरीना कैफ सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अच्छी नहीं लग रही। और उम्र में भी काफी बड़ी लग रही है, हालांकि उससे कोई दिक्कत नहीं होती, अगर कैटरीना की उम्र छिपाने की कोशिश नहीं की गई होती तो!

kaala chashma party song

होंठों में क्या रखा है
कैटरीना कैफ ने होठों के साथ कुछ तो करवाया है और ये अंतर आपको हर जगह नज़र आएगा।

गाना समझ नहीं आया
आजकल के बाकी गानों की तरह आपको ये भी समझ नहीं आएगा। आधा गाना पंजाबी में है और बीच में थोड़ा सा बादशाह का रैप। क्या सच में बॉलीवुड में गानों की इतनी कमी हो गई है?

कोरियोग्राफी
गाने के स्टेप्स एक तरफ जहां रटे रटाए हैं वहीं लीड पेयर आपको इन रटे रटाए स्टेप्स को 1 2 3 4 करके डांस करता लगेगा। ऐसा लगेगा, कि एक्सप्रेशन भी सिखाए गए हैं।

कैटरीना की ज़बर्दस्ती भरी मेहनत
कैटरीना कैफ ने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है। क्यों पता नहीं। देखा जाए तो वो अच्छी भी नहीं लग रही है। और इतनी मेहनत के बावजूद वैसी ही लग रही हैं जैसी हमेशा लगती हैं!

प्यारी सी परिणीति
हाल ही में परिणीति का भी एक गाना आया है और वो इसमें इतनी प्यारी लग रही हैं कि तुलना होनी ही थी। और लोग कर भी रहे हैं।

आपको गाना कैसा लगा और कैट - परिणीति में कौन बेहतर लगा हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइएगा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X