मंदाकिनी बन दादा राजकपूर का कर्ज चुकायेंगी करीना कपूर!

क्योंकि कहते हैं ना.. बाप का कर्ज बेटे को.. चुकाना पड़ता है। वही काम करीना भी कर रही हैं। करीना के दादा जी शो मैन राजकपूर से सब वाकिफ है। उनकी प्रतिभा के आगे हर कोई नतमस्तक है। उनके जैसे कलाकर बहुत कम पैदा होते हैं। लेकिन वो जब फिल्म निर्माता बनें तो उन्होंने फिल्मी चीजों के साथ काफी नये प्रयोग किये। सेक्स और रोमांस राजकपूर के चुनिंदा विषय थे।
राजकपूर की अभिनेत्री पर्दे पर बेहद ही हसीन और जवान नजर आती थीं । इसके लिए राजकपूर ने अपनी फिल्मों में अभिनेत्रियों से जमकर अंग प्रदर्शन करवाया है। आप शुरू से गौर फरमाये तो आपको राजकपूर की हर अभिनेत्री सुंदर, हसीन, सेक्सी और बोल्ड नजर आयेगी। चाहे वो सत्यम शिवम सुंदरम की जीनत अमान हों या संगम की वैजयंती माला, वो बॉबी की डिंपल कपाड़िया हो या फिर राम तेरी गंगा मैली की मंदाकिनी।
इन सारी फिल्मों की अभिनेत्रियों ने अपने वक्त के हिसाब से काफी बोल्डनेस का परिचय दिया है। जिस समय अभिनेत्रियां पर्दे पर साड़ी औऱ सूट छोड़कर कुछ नहीं पहनती थीं उस समय वैजयंती माला ने संगम फिल्म में स्वीमिंग कास्ट्यूम पहना कर एक लोकप्रिय गाने को शूट किया था, जो आज भी लोगों को काफी पंसद आता है।
तो वहीं सत्यम शिवम सुंदरम में जीनत अमान झरने के नीचे नहाते और अभिनेता शशि कपूर के साथ इंटिमेट होती नजर आयीं थी। पूरी फिल्म में जीनत अमान के कपड़े शरीर में ना के बराबर ही नजर आते हैं तो वहीं पहली बार पर्दे पर टीएन एज की लवस्टोरी लेकर आयी फिल्म बॉबी में डिंपल ने घुटने से ऊपर के कपड़े ही पहने हैं। तो वहीं मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली... में झरने के नीचे नहाकर अभिनेत्रियों के एक नये रूप को पेश किया था, यह नहीं राजकपूर ने तो मंदाकिनी का स्तनपान भी पर्दे पर फिल्माया है।
कहने वाले कहते हैं कि राजकपूर की सोच दस साल आगे की थी जो उनके फिल्म में भी दिखायी पड़ती थी। खैर आज राज कपूर हमारे बीच नहीं हैं औऱ कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी बॉलीवुड में धमाल मचा रही है। ऐसे में अगर करीना इस तरह के बोल्ड सीन दे रही हैं तो लोगों को आश्चर्य नहीं होना चाहिए क्योंकि जो कभी राजकपूर अपनी अभिनेत्रियों से पर्दे पर कराते थे वही आज फिल्मकार उनकी पोतियों से करवा रहे हैं। और कल भी अभिनेत्रियां पर्दे पर निर्देशकों की बातें मानती थीं और आज भी करीना को अपने निर्देशक की बात माननी पड़ रही है।
करीना ही क्यों उनकी बहन करिश्मा ने भी बॉलीवुड में कदम रखने के बाद काफी बोल्ड प्रदर्शन किया है। अपनी पहली फिल्म प्रेम कैदी में ही वो बिकनी में नजर आयी थीं। उसके बाद उनकी जोड़ी गोविंदा से साथ हिट हुई जिसमें डेविड धवन की दोअर्थी गीतों का काफी सहयोग रहा है। करिश्मा ने भी हर छोटे-बड़े हीरो के साथ जमकर इंटिमेट सीन और अंगप्रदर्शन किया है। ये करिश्मा ही थी जिन्होंने राजा हिंदुस्तानी में आमिर खान के साथ पर्दे पर लंबा लिप-लॉक किया था और फिल्म खुद्दार में सेक्सी-सेक्सी गाने के साथ स्टेज पर ठुमके लगाये थे।


Click it and Unblock the Notifications