करीना की बातों से रियलिटी शो की रियलिटी पर उठे सवाल?

अब आप सोच रहे होंगे कि हम यह बात क्यों कह रहे हैं? तो सुनिए करण जौहर के रियलिटी शो कॉफी विद कऱण में करीना ने खुलेआम रणबीर कपूर के सामने कैटरीना को भाभी कहकर संबोधित किया था जिस पर रणबीर कपूर बुरी तरह से शर्मा गये थे।
लेकिन एक अवार्ड समारोह में करीना ने कहा कि वह तो मजाक कर रही थीं उनकी बातों को लोग सीरयसली ना लें क्योंकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। और जब कैटरीना से इस बारे में सवाल किया गया तो कैट ने भी कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है, जो कुछ भी शो में हुआ वह कऱण जौहर के हाथों लिखी स्क्रीप्ट का हिस्सा था। इसलिए इस बात को यही दफन कर दीजिये।
जिसके बाद लोगों ने सोचना शुरू कर दिया है वाकई में रियलिटी शो में रियलिटी नहीं होती है? खैर इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो करीना, कऱण, रणबीर और कैटरीना ही जानें।
लेकिन इतना तो तय ही है बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर और कैटरीना कैफ के नजदिकियों की ही चर्चा है। लोग कह रहे हैं कि रणबीर कपूर की तरफ से तो कैटरीना के लिए हां है लेकिन शायद कैटरीना कैफ ही अभी कोई फैसला नहीं ले पा रही हैं जिसकी वजह से ही वह इस मसले पर खुल कर नहीं बोल रही हैं।
वैसे रियलिटी शो की रियलिटी पर आप लोगों का क्या मत है, अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।


Click it and Unblock the Notifications