सलमान के साथ काम करण-यशराज की मजबूरी है!

Salman Khan
सभी जानते हैं इस समय बॉलीवुड में किसी की तूती बोल रही है तो वो है दबंग लेकिन हैंडसम स्टार सलमान खान, आज कल हर कोई सल्लू मियां के साथा काम करना चाहता है, चाहे वो यशराज बैनर हो या फिर धर्मा प्रडक्शन के मालिक करण जौहर। जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वो सल्लू को अपने साथ करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।

जैसा कि सभी जानते है कि यशराज कभी भी सितारों को मार्केट प्राइस पर साइन नहीं करती है, लेकिन फिर भी वो लोग उनके साथ काम करना चाहते है, लेकिन इस बार उल्टा हो रहा है, वो सलमान को मुंह मांगी कीमत देने को तैयार है, इसके पीछे कारण है कि लगातार यशराज बैनर की फिल्में ना चलना। यही हाल करण जौहर का भी है, उन्हें भी अपनी मार्केट वैल्यू बचाने के लिए सलमान का सहारा लेना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि यशराज बैनर के तहत सलमान ने कबीर खान की फिल्म साइन कर ली है, जबकि अभी भी सलमान ने करण को हां नहीं बोली है। ऐसा सुनने में आ रहा था कि करण सलमान के साथ काम करना चाहते हैं ना कि शाहरूख के साथ। दरअसल इस समय करण भी बेहद घाटे से गुजर रहे हैं, उन्हें भी जबरदस्त हिट की दरकार है, इसलिए उन्होंने सलमान को साइन करने का मन बनाया है, लेकिन सलमान भी कम नहीं है उन्होंने भी अभी करण को हां नहीं कही है।

इसलिए जो लोग ये कह रहे है कि सलमान ने किंग खान के करण पर डाका डाला है तो वो ये कहना बंद कर दें क्योंकि इसके पीछे कारण करण का सलमान प्रेम नहीं बल्कि मजबूरी है, यही हाल यशराज बैनर का भी है।

चलिए मजबूरी ही में ही सही यशराज , जो पिछले 22 सालों से बॉलीवुड में अपनी सेवा दे रहे सल्लू के साथ एक भी फिल्म नहीं बनाई है, के साथ काम करके ये कमी भी पूरा कर लेगी और करण जौहर जिनको कि लोग शाहरूख भक्त कहते हैं, वो भी सलमान को हीरो बनाकर अपना ये तमगा बदलवा लेगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X