कैटरीना कैफ से क्यों दूर भागते हैं करण जौहर!

[गपशप] क्या करण जौहर अपनी फिल्म में कैटरीना कैफ को नहीं लेना चाहते? करण जब भी किसी प्रोजेक्ट की शुरूआत करते हैं, अफवाहें कैटरीना से शुरू होती हैं। लेकिन हर बार कोई और ही एक्ट्रेस फिल्म के लिए फाइनल कर ली जाती है। बहरहाल, यहां हम बात कर रहे हैं फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' की।

करण की इस फिल्म में दो एक्ट्रेस की जरूरत है। जिसमें से एक के लिए अनुष्का शर्मा फाइनल कर ली गई है। पहले अफवाह उड़ी थी कि कैटरीना को इस रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है। बहरहाल, कैट को इसका ऑफर भी नहीं दिया गया था।

वहीं, करण रणबीर कपूर को लेकर अब तक दो फिल्में बना चुके हैं। 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दिवानी', दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। जबकि धर्मा प्रोडक्शन के अंदर कैट की सिर्फ एक ही फिल्म आई है 'अग्निपथ', जिसमें उन्होंने सिर्फ एक आइटम नंबर दिया था।

Awww.... DDLJ की यादों को क्यों मिटा देना चाहते हैं करण जौहर!

एक सूत्र ने बताया कि, करण जौहर के पास 'ए दिल है मुश्किल' के लिए एक्ट्रेस की लाइन लगी थी, लेकिन उन्होंने अनुष्का को फाइनल किया। वहीं, करण के दिमाग में एक और फिल्म भी है, जिसके लिए उन्हें फिर से दो एक्ट्रेस चाहिए। लेकिन इनमें से किसी के लिए भी कैटरीना को नहीं चुना जा रहा है।

हम्ममम....अब सब सुनकर तो यही लगता है कि करण कैटरीना को फिलहाल अपनी किसी भी फिल्म में लेना नहीं चाहते। अब इसके पीछे की वजह क्या है करण ही जानें.....

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X