बेटी के चलते जया ने करिश्मा को माफ किया!

दरअसल एक जमाना था कि जयाबच्चन करिश्मा कपूर को बहुत पसंद किया करती थीं। अभिषेक और करिश्मा की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन हालात बाद में ऐसे बन गये जिनके चलते यह रिश्ता टूट गया और दोनों ही खानदान के बीच की मिठास कड़वाहट में बदल गयी। उन दिनों करिश्मा कपूर बॉलीवुड की टॉप की अभिनेत्रियों में से एक थीं।
उन्होंने जोर-शोर से ऐलान किया था कि वो जूनियर बच्चन के साथ एक भी फिल्म नहीं करेगीं। जिसके बाद कई फिल्मों से जूनियर बच्चन को भी हाथ धोना पड़ा था। बाद में करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर की शादी कर ली। और संजय की दूसरी पत्नी के रूप में अपना घर-परिवार चलाने लग गयीं। आज वो दो बच्चों की मम्मी हैं।
इधर बच्चन खानदान भी काफी आगे बढ़ गया। अभिषेक की दुनिया में ऐश्वर्या आ गयीं और आज अभि-ऐश भी एक प्यारी सी बच्ची के मम्मी-पापा बनकर काफी खुश हैं। लेकिन दोनों परिवारों के बीच की दूरियां बढ़ती ही गयीं। इसलिए करीब बॉलीवुड की आधी जनता अभि-ऐश की शादी में शामिल होने पहुंची थी वहीं बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान कपूर से कोई भी बंदा इस शादी में शरीक नहीं हुआ।
लेकिन जया बच्चन को लोग एक समझदार महिला कहते हैं। उन्हें रिश्तों की मर्यादा अच्छी तरह से पता है। उन्हें पता है कि उनकी बेटी श्वेता बच्चन करिश्मा की बुआ दादी की बहू है। नंदा परिवार से ताल्लुक रखने की वजह से जया ने सोचा होगा कि उनकी वजह से कहीं उनकी बेटी ससुराल में शर्मिंदा ना हो इसलिए जया ने करिश्मा और करिश्मा के परिवार की ओर ढ़ीला रवैया अपना लिया और जो कुछ भी हुआ था उसे भूलाकर आगे बढ़ने की कोशिश की जिसमें करिश्मा ने भरपूर साथ दिया। अगर वाकई में ऐसा है तो ये दोनों परिवारों के लिए बहुत अच्छी खबर है।


Click it and Unblock the Notifications