Ooo: सुलतान सलमान से पंगा मतलब....नो दंगल प्रमोशन...देखते रह गए आमिर!
आमिर खान ने सुलतान का जमकर प्रमोशन किया था लेकिन सलमान खान ने दंगल को बॉयकॉट करने का मन बना लिया है। और उनके पास अच्छा खासा कारण है।
वो समय याद है जब बिग बॉस के सीज़न 7 में सलमान खान आमिर खान की धूम 3 वाली टोपी लगाए दिखते थे। वो बॉलीवुड के अच्छे दिन थे। सलमान आमिर वाले। तब शाहरूख सीन में नहीं थे। और आमिर खान की धूम 3 का सलमान खान ने जमकर प्रमोशन किया था।
लेकिन अब कुछ सालों बाद चीज़ें काफी बदल चुकी है। एक बार फिर शाहरूख - सलमान वाले अच्छे दिन आ चुके हैं और अगर गपशप गली की मानें तो इस बार सलमान खान दंगल का प्रमोशन नहीं करने वाले हैं। कारण काफी दिलचस्प है।

दरअसल, जब सुलतान का ट्रेलर रिलीज़ हुआ तो आमिर खान ने सोशल मीडिया पर उसकी काफी तारीफ की और फिर जब सुलतान रिलीज़ हुई तो आमिर खान बालटी भर भर कर रोए।
लेकिन ये सब हुआ सामने। पीछे की कहानी ये है कि आमिर खान थोड़े गरम हुए और उन्होंने तुरंत आदित्य चोपड़ा को फोन करते हुए कहा कि ये तो दंगल जैसे है। वहीं उन्होंने कई चीज़ें भी गिनाईं जो दंगल जैसी है।
इस बात से सलमान नाराज़ हुए। लेकिन कुछ नहीं कहा। फिर आया दंगल का ट्रेलर, जिसके ठीक पहले आमिर खान कंट्रोवर्सी से भी घिर गए। लेकिन ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद ही आमिर - शाहरूख - सलमान की एक तस्वीर वायरल हुई जिसने दंगल को बेस्ट बता दिया।
हाल ही में सलमान खान से दंगल ट्रेलर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि वो तो सुलतान जैसा ही है। अब ये तय है कि बिग बॉस पर दंगल का प्रमोशन मुश्किल दिख रहा है।
हालांकि दंगल का पहला रिव्यू हम आपको बता चुके हैं और बॉलीवुड में जो भी दंगल देख रहा है इसे शानदार ही बता रहा है। और अब आमिर खान ने दंगल को सुलतान की गलतियों के सहारे प्रमोट करने का मन बना लिया है। जानिए कैसे -


Click it and Unblock the Notifications
