भारत में फिर से इमोशनल करने वाले हैं सलमान खान, क्या होगा रिज़ल्ट
सलमान खान की भारत का टीज़र जल्दी ही दर्शकों के सामने होगा और फिल्म का पहला राज़ खुलेगा। वो ये कि फिल्म में सलमान खान का नाम भारत क्यों पड़ा। फिल्म का टीज़र 26 जनवरी को फैन्स के सामने होगा लेकिन उससे पहले, फिल्म से टीज़र का पहला डायलॉग बाहर आ चुका है।
टीज़र के पहले डायलॉग में सलमान की आवाज़ में ये डायलॉग सुनाई पड़ता है - पता है मेरे मां बाबा ने मेरा नाम भारत क्यों रखा? अब इसका जवाब टीज़र में मिलता है या नहीं मिलता है ये तो 26 जनवरी को ही पता चलेगा लेकिन फिलहाल तो फैन्स यही जानकर खुश हैं कि फिल्म में सलमान का नाम भारत होता है।

गौरतलब है कि अली अब्बास ज़फर की भारत, भारत - पाकिस्तान विभाजन पर बनी एक कहानी है जो एक इंसान की ज़िंदगी के कई साल के पन्नों को पलटेगी। भारत की कहानी 1947 से शुरू होकर 2010 पर खत्म होगी। माना जा रहा है कि फिल्म काफी इमोशनल होगी।
इस बात को लेकर सलमान खान फैन्स डरे भी हुए हैं क्योंकि सलमान खान आजतक अपने 29 साल के करियर में केवल पांच से छह बार इमोशनल कर पाए हैं। आखिरी बार उन्होंने ट्यूबलाइट में इमोशनल करने की कोशिश की थी तो बुरी तरह फेल हो गए थे।
देखिए सलमान के पूरे करियर के केवल वो पांच इमोशनल सीन -


Click it and Unblock the Notifications
