प्रिय सलमान खान, दूसरों का काम छीन लेना आपका शौक है या मजबूरी?
एक बात तो तय है कि सलमान खान को गाने से बहुत प्यार है। तभी तो जब भी मौका मिला नहीं, कि वो हाथ में माइक लेकर खड़े हो जाते हैं। लेकिन सलमान खान अच्छे सिंगर बिल्कुल नहीं है, ये सब जानते हैं, वो खुद भी।
फिर भी हर फिल्म में वो माइक लेकर खड़े हो जाएंगे, किसी छोटे बच्चे की ज़िद की तरह, गाना गाना है, तो गाना है। अब बताइए भला, आखिर सलमान खान को कौन समझाए कि उनका गाना इतना खराब होता है कि वो किसी कॉलेज फंक्शन में गा रहे होते तो अब तक अंडे टमाटर पड़ जाते।

लेकिन अब चूंकि सुपरस्टार है और गाना गा रहा है, तो लोग बड़े प्यार से सुनते हैं और हिट भी कर देते हैं। लेकिन सलमान खान को ज़रा भी अंदाज़ा नहीं कि इस वजह से वो कितने उभरते सितारों का काम छीन लेते हैं।
[#खुला_खत: प्रिय सलमान खान, आज फिर आपके घमंड ने कई फैन्स का दिल तोड़ा!]
बॉलीवुड में आने वाले नए सिंगर एक सपना ज़रूर रखते हैं, सलमान खान को आवाज़ देने का। लेकिन कैसे हो ये काम जब सलमान खुद ही गाने गाने में व्यस्त रहते हैं। अब वो कोई किशोर कुमार या फरहान अख्तर भी नहीं है।
वहीं दिक्कत इतनी सी भी नहीं है। सुलतान में तो सलमान ने हद ही कर दी। नहीं हम अरिजित कंट्रोवर्सी की बात नहीं कर रहे हैं। सलमान ने फिल्म का हर गाना अपनी आवाज़ में भी रिकॉर्ड किया और ये गाने ताबड़तोड़ चले।
[20 Years Ago: सलमान को शाहरूख से मिले स्टारडम के 400 दिन!]
अब जैसे मैं हूं हीरो तेरा, बेहतरीन गाना था....अरमान मलिक की आवाज़ में। लेकिन सलमान ने ये भी खुद गाकर क्रेडिट ले लिया। भई जब ऐसा ही करना था, तो बाकी लोगों का टाइम वेस्ट क्यों करना।
क्या सलमान खान को वाकई नहीं पता है कि वो कभी कभी फिज़ूल हरकतें करते हैं या फिर ये सब बस उनसे हो जाता है? वैसे सुनने में आया है कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्मों में भी गाना गाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications