अक्षय कुमार ने किसे कहा 'झूठे' एक्टर्स.. KHANS या कोई और !
[गपशप] इस साल अक्षय कुमार की चौथी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' रिलीज होने वाली है। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इस बारे में पूछा गया कि क्या वे एक साल इतनी फिल्में करके थकते नहीं है। तो अक्षय कुमार ने जबरदस्त जवाब दिया। खिलाड़ी ने कहा कि, जो एक्टर्स ये बोलते हैं एक फिल्म करने के बाद वे पूरी तरह से थक जाते हैं, वे झूठ बोलते हैं।
अक्षय कुमार ने सीधे सीधे कहा कि एक्टर्स को हर तरह की सुख- सुविधा मिलती है। हमारे वैनिटी वैन्स होती हैं, जिसमें सबकुछ उपलब्ध होता हैं। मुझे एक फिल्म से दूसरी और एक किरदार से दूसरे किरदार पर छलांग मारना अच्छा लगता है। एक फिल्म की शूटिंग करके कोई थक नहीं सकता। यह झूठ है..
यहां जानिए अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

