''शाहरूख खान और मैं.. दोनों अलग तरह का काम करना चाहते थे....''
निर्देशक इम्तियाज अली ने बताया कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए शाहरूख खान को क्यों चुना।
निर्देशक इम्तियाज अली अपनी अलग शैली की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों का अंदाज आम मसाला मूवी से काफी अलग होता है। लिहाजा, जब अपनी आगामी फिल्म के लिए इम्तियाज अली ने रोमांस किंग शाहरूख खान को लिया तो फैंस को थोड़ी खुशी, थोड़ी हैरानी हुई।

'द रिंग' कहानी है एक टूरिस्ट की, जिसे यूरोप घूमने के दौरान अपने गाइ़ड से प्यार हो जाता है। फिल्म में गाइड़ बने हैं शाहरूख खान, जबकि टूरिस्ट बनी हैं अनुष्का शर्मा.. जाहिर सी बात है, जब फिल्म इम्तियाज अली की हो, तो कहानी इतनी सिंपल नहीं हो सकती।
पूरे साल सलमान की चर्चा.. BEST ACTOR का अवार्ड ले गए शाहरूख खान!
बहरहाल, जहां तक शाहरूख की बात आती है तो डाइरेक्टर ने कहा कि, मैं और शाहरूख, साथ काम कर रहें हैं क्योंकि हम दोनों चाहते थे। मेरी बात की जाए.. तो मैं एक पैटर्न में नहीं बंधना चाहता था, इसीलिए शाहरूख को लिया। जबकि शाहरूख के साथ भी यही बात है.. कि वह अपने पैटर्न से बाहर निकलना चाहते थे।
इम्तियाज ने साफ कहा कि यह फिल्म 'जब वी मेट' या 'रॉकस्टार' बनेगी या नहीं, ये नहीं पता। मैं सिर्फ इस कहानी को बेहतरीन ढ़ंग से पर्दे पर उतारना चाहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











