आखिर बेटी जितनी उम्र की यूविका संग गोविंदा क्यों हुए इंटिमेट!

जिसके चलते फिल्म को सेंसर ने 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया है, जिससे फिल्म के हीरो गोविंदा खुश नहीं है। अब सवाल ये उठता है कि गोविंदा को ऐसी कौन सी मजबूरी आन पड़ी जो उन्होंने अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ इंटिमेट सींस दिये हैं। आम तौर पर ऐसी धारणा है कि ये काम वो लोग करते है जो फिल्मों के लिए नये होते है, जिन्हे बॉलीवुड में जगह बनानी होती है । अगर यूविका इंटिमेट हुईं तो समझ में आता है कि वो अपने आप को बॉलीवुड में स्थापित करना चाहती है। लेकिन गोविंदा की बात समझ के परे है।
गोविंदा को बॉलीवुड से जुड़े 25-30 साल हो रहे हैं, उनकी एक अलग पहचान है, लेकिन उन्होंने फिर भी ऐसा किया है, शायद इसके पीछे कारण ये है कि उनके समान्तर जो नायक थे या जो उनके पीछे वाले थे आज उनसे आगे निकल चुके हैं। गोविंदा ने लंबे समय से कोई बड़ी हिट नहीं दी है। राजनीति और टीवी दोनों जगह उनका सिक्का नहीं चला, जिससे परेशान होकर गोविंदा ने वो काम शुरू कर दिया जो नवोदित लेकिन छोटे कलाकार करते हैं।
तो अगर अब फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है तो इसमें गोविंदा को नाराज नहीं होना चाहिए। वैसे आपको बता दें कि गोविंदा की बेटी नर्मदा भी अब फिल्मों में आने की तैयारी कर रही हैं ऐसे में उनका बेटी की उम्र की नायिका के साथ इस तरह से इंटिमेट होना शोभा नहीं देता है। खैर ये फिल्म इंडस्ट्री है यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है, लोग सफलता के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, ऐसे में गोविंदा ने अगर ये कदम उठा लिया है तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications