400 करोड़ की KHAN फिल्म है.. एक्ट्रेस FINAL.. लेकिन फीस नहीं मिलेगी
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में फातिमा सना शेख को फाइनल किया गया है। यहां जानें क्यों किया गया फातिमा को कास्ट।
यशराज की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की हीरोइन की तलाश जाकर दंगल गर्ल फातिमा सना शेख पर जाकर खत्म हुई। हालांकि यह नाम लोगों को काफी हैरान कर गया.. क्योंकि दंगल में आमिर- फातिमा पिता- बेटी के किरदार में नजर आए थे। जबकि इस फिल्म में फातिमा आमिर के अपोजिट नजर आएंगी।
आमिर खान- फातिमा सना शेख.. KISSING सीन.. और कंट्रोवर्सी पक्की!
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक विजय कृष्णा आचर्या ने कहा, फिल्म में एक्ट्रेस का रोल काफी अहम है। इसीलिए हमने कई ऑडिशन लिये, कई एक्शन वर्कशॉप कराए। हम सबको फातिमा बेस्ट लगी। हम खुश हैं कि हमें परफेक्ट एक्ट्रेस मिल गई।

बहरहाल, फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, फातिमा का फाइनल होना कोई हैरानी की बात नहीं है। कई टॉप एक्ट्रेसस (दीपिका, श्रद्धा, आलिया) को संपर्क किया गया था.. सबको कहानी पसंद आई थी। लेकिन सबने इंकार कर दिया जब उन्हें पता चला कि आदित्य चोपड़ा एंकट्रेस को बिना किसी फीस के साइन करना चाहते हैं।
अंत में बात वाणी कपूर और फातिमा पर आ कर टिक गई। आदित्य वाणी को चाहते थे.. आमिर फातिमा को। और अंत में आमिर खान की ही जीत हुई।
यहां जानें फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें-


Click it and Unblock the Notifications