..................... Why did Sushant Singh Rajput goofed up on Sholay details - Hindi Filmibeat

WHATTT: 200 करोड़ का सुपरस्टार...लेकिन हाथ नहीं आने वाली धमाकेदार रीमेक!

ये तो हम बता ही चुके हैं कि अमिताभ बच्चन को गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्टार ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाज़ा गया। इस इवेंट के दौरान, आरजे प्रीतम, सामने बैठे मेहमानों से छोटे मोटे खेल खेल रहे थे।

उन्होंने भूमि पेडनेकर से कहा कि दो ऐसी फिल्मों के नाम बताइए जिनमें शाहरूख खान का नाम राहुल है। फिर आई सुशांत सिंह राजपूत की बारी। सुशांत को याद दिलाया गया कि उन्होंने इतनी बड़ी धोनी बायोपिक की है तो धोनी से सवाल बनता है। सुशांत भी चौड़े होकर बोले पूछिए।

why-did-sushant-singh-rajput-goofed-up-on-sholay-details

लेकिन फिर प्रीतम ने डाली गुगली। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत से पूछा कि शोले में वीरू ने बसंती को कहां प्रपोज़ किया था? अब इस का जवाब बॉलीवुड से प्यार करने वाले बच्चे तक को पता होगा। फिर सुशांत तो इतने बड़े एक्टर हैं।

लेकिन उन्हें जवाब नहीं पता था और वो टालमटोल जवाब देने लगे। फिर सुशांत ने कहा कि हर सीन में वीरू बसंती को प्रपोज़ करता था। प्रीतम ने हिंट देने की कोशिश की टांगा टंकी था कुछ।

तो भी सुशांत को टंकी याद नहीं आई लेकिन टांगा याद आया और वो बोले हां टांगे पर बैठकर किया था। फिर प्रीतम ने टोका, टंकी पर चढ़े थे लेकिन सुशांत झेप चुके थे। और बैठ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X