..................... Why did Shahrukh Khan leave Salman Khan deserted at star screen awards - Hindi Filmibeat

#Shock: बीच शो में सलमान को अकेला छोड़...चले गए शाहरूख!

हाल ही में शाहरूख खान ने स्टार स्क्रीन अवार्ड्स होस्ट किया सलमान खान के साथ। शो की धमाकेदार शुरूआत हुई लेकिन शो के बीच में ही शाहरूख खान शो छोड़कर चले गए। क्यों ये ज़्यादा दिलचस्प है।

हाल ही में शाहरूख खान और सलमान खान ने स्टार स्क्रीन अवार्ड्स होस्ट किए और सबको ये शो काफी पसंद आने वाला है। शो का प्रसारण 31 दिसंबर को होने वाला है।

लेकिन अगर गपशप गली की मानें तो 4 दिसंबर को हुए इस शो में कुछ ऐसा हुआ जो नहीं होना चाहिए था। दरअसल, शाहरूख खान को शो सलमान के साथ होस्ट करना था पर वो बीच में ही आधा शो छोड़कर चले गए।

SHAHRUKH KHAN salman khan

दरअसल, ये शो 31 दिसंबर को टीवी पर आएगा और इसी के लिए शाहरूख सलमान को आखिरी सेगमेंट न्यू ईयर स्पेशल शूट करना था। लेकिन शो के अंत में सलमान ही अकेले ट्रैक्टर पर आते दिखाई दिए।

बाद में पता चला कि शाहरूख शो छोड़कर चले गए। क्यों ये किसी को नहीं पता। लेकिन कयास लगाए गए कि शाहरूख के अचानक जाने का कारण स्टार स्क्रीन अवार्ड्स की ये विजेता लिस्ट थी।

शाहरूख खान अपनी फिल्म फैन के लिए अवार्ड मिलने की आस लगाए हुए थे लेकिन अंत में उनकी जगह किसी और का नाम अनाउंस हुआ जिसके बाद शाहरूख शो छोड़कर चले गए। वैसे भी हाल ही में वो अपना बॉक्स ऑफिस सच सबको बता चुके हैं।

वैसे इन अवार्ड्स को बॉलीवुड में काफी लोग दो टूक नकार चुके हैं। जानिए अक्षय - आमिर से लेकर अजय देवगन ने किस तरह अवार्ड फंक्शन की कह कह के ले ली है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X