#KyunShahrukh: विवेक और सलमान को एक साथ क्यों दिया न्योता?
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच सब कुछ हुए 10 साल हो चुके लेकिन एक बार फिर शाहरूख की पार्टी में जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था।
सलमान खान की ना दोस्ती अच्छी ना ही दुश्मनी। और अगर दुश्मनी ऐश्वर्या राय से जुड़ी है तब तो बिल्कुल ही जानलेवा बात हो जाती है। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम क्या बात कर रहे हैं।
दरअसल, इस बात को 10 साल से ऊपर हो गए लेकिन अभी तक जब भी उठती है सबको हिला देती है। और इस बार तो आग में घी डाल दी शाहरूख खान ने।

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय दरअसल, शाहरूख खान की कोल्डप्ले पार्टी में इनवाइटेड थे और दोनों को न्योता गया तो दोनों पहुंचे भी। बस सब कुछ सन्न हो गया। जबकि अभी कुछ ही दिन पहले शाहरूख ऐश्वर्या के बारे में काफी कुछ कह चुके हैं।
सलमान ने विवेक को ऐसे इग्नोर किया जैसे वो हैं ही नहीं लेकिन विवेक को काटो तो खून नहीं वाली हालत सबने देखी। जब भी वो सलमान को अपनी तरफ आते देखते, अपना रास्ता बदल लेते। और किसी तरह ये पार्टी खत्म हुई।
लेकिन पॉइंट ये है कि सलमान खान और विवेक ओबेरॉय को एक साथ बुलाने की ज़रूरत ही क्या थी। इतना तो बुलाने वाले को भी सोचना चाहिए था। क्यों शाहरूख?
वैसे जानिए बॉलीवुड के वो सुपरस्टार्स जिनके झगड़े खुले में आए और काफी हंगामा हुआ -


Click it and Unblock the Notifications