OMg..सलमान खान क्यों चढ़नी पड़ी पड़ोसी की दीवार!

[गपशप] सलमान खान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कितने क्रेजी हैं..यह शायद बताने की कोई जरूरत नहीं। सलमान के घर के बाहर भी कुछ ऐसी ही स्थिति रहती है, जहां फैंस का भीड़ हमेशा स्टार को देखने के लिए खड़ी रहती है। इस ईद पर भी कुछ ऐसा ही हुआ।

Salman khan

सलमान खान मीडिया से बातें कर महबूब स्टूडियो से लौट रहे थे और इधर उनके घर के बाहर भीड़ जमा थी। ब्रांदा में अपने गैलेक्सी एपार्टमेंट तक पहुंचने का रास्ता सलमान के लिए काफी मुश्किल भरा हो गया। लिहाजा उन्होंने इसका एक अनोखा उपाय निकाला।

BOX Office: सलमान खान हैं 'किंग' तो करीना हैं बॉक्स ऑफिस 'क्वीन'!

जी हां, सलमान बीच रास्ते में ही कार से उतर गए। उन्होंने ड्राइवर से कहा कि वो घर जाए और इधर सलमान थोड़ा पैदल चलकर अपने पड़ोस के घर की दीवार फांद कर अपने घर पहुंच गए। जी हां, और भीड़ का आलम समझ जाइए कि सलमान के घर पहुंचने के काफी देर के बाद ड्राइवर घर पहुंच पाया।

लेकिन सलमान ने भी फैंस को निराश नहीं किया। घर पहुंचकर वे बालकनी में आए और फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। हम्मम.. मान गए सल्लू भाई.. आपके जैसा कोई नहीं..

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X