'बेस्ट एक्ट्रेस' काजोल ने क्यों की अजय देवगन से शादी!!
जब काजोल ने साल 1999 में अजय देवगन से शादी कीं, वह अपने फिल्मी करियर की ऊंचाई पर थीं। बहरहाल, काजोल ने कहा कि वह लाइफ में सेटल होना चाहती थीं और उन्हें अपने निर्णय पर खुशी है। काजोल ने शादी के बाद एक लंबा ब्रेक लिया और अब वे काफी कम फिल्में करती हैं।
काजोल और अजय देवगन ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और दर्शकों को इनकी जोड़ी बेहद पसंद आती है। शादी के बाद काजोल ने एक साल में एक फिल्म करने का भी फैसला लिया था। पिछले साल रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में हमने उन्हें देखा था।
2017 में होगा इस जोड़ी का DHAMAKA.. अजय देवगन और....
काजोल ने कहा, शादी का फैसला मेरा सही था। मैं उस वक्त एक साल में एक साथ तीन से चार फिल्में कर रही थीं। और 9 सालों से लगातार काम कर रही थी। मैंने कोई ब्रेक नहीं लिया था। इसीलिए मैंने थोड़ा चैन की सांस लेने की सोची और शादी कर ली। हम्मम..
कोई शक नहीं अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में एक हैं। दोनों आज भी एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आते हैं। बस.... फैंस को और क्या चाहिए!
यहां देंखे अजय देवगन- काजोल की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

