जोरू से चोट खाये रितिक को रोने के लिए दिया सलमान ने कंधा
खबर है कि रितिक रोशन सलमान खान के घर मिलने आये और पूरे 10 घंटे सलमान संग बिताये। इससे पहले कभी भी रितिक को सलमान संग इतना वक्त बिताते देखा नहीं गया था। जो कि अपने आप में एक अलग औऱ अनोखी बात है। कहा जा रहा है कि सलमान ने अच्छे से रितिक की खातिरदारी की और जमकर उनका ख्याल रखा।
अब रितिक-सलमान के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है इस बात का खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन रितिक का यूं सलमान के घर जाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। क्योंकि सलमान खान खुद रिलेशनशिप के मामले में कच्चे खिलाड़ी हैं ऐसे में वह क्या रितिक को रिलेशनशिप के बारे में सलाह देंगे यह सोचनीय विषय है।
मालूम हो कि अभी हाल ही में रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन रोशन का तलाक हुआ है और वहीं इसके बाद रितिक के पापा राकेश रोशन ने रितिक को घर से बेघर कर दिया है , जिसके बाद रितिक रोशन एक अलग अपार्टमेंट में रह रहे हैं।
फिलहाल तो रितिक की पूरी कोशिश है कि वह इस समय मीडिया से दूरी बनाये रखे लेकिन इसके बाद भी वह मीडिया के कैमरों से बच नहीं पाते हैं। फिलहाल तो रितिक जब सलमान के घर से वापस आये तो देखने वालों के उनके चेहरे पर कुछ शांति नजर आ ही थी।
अब यह देखने वालों का अनुमान था या फिर कुछ और ...यह तो आने वाले कुछ समय में ही पता चल जायेगा। वैसे रितिक ने कहा कि वह अपने आप को काफी बिजी रखना चाहते हैं इसलिए वह जल्द से जल्द फिल्म बैंग बैंग और शुद्धि की शुटिंग शुरू करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
