..................... Why bikini girl Minisha dosen't want wear bikini again | नये फ्रेंड के चलते बिकनी गर्ल मिनिषा नहीं पहन रहीं हैं बिकनी! - Hindi Filmibeat

नये फ्रेंड के चलते बिकनी गर्ल मिनिषा नहीं पहन रहीं हैं बिकनी!

Minisha Lamba
अपनी फिल्म 'किडनैप' में जमकर अंगप्रदर्शन कर चुकी हॉट एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने अपनी आने वाली कॉमेडी फिल्म 'हम तुम शबाना' में बिकनी पहनने से साफतौर पर इंकार कर दिया है। कहा जा रहा है इनके फैसले में इनके नये दोस्त मुकुल देवड़ा का साथ मिल गया है।

मुकुल और मिनिषा की दोस्ती भेजा फ्राई के समय हुई थी और मुकुल ने इसी दोस्ती की खातिर हम तुम शबाना के राइट्स भी खरीद लिए हैं।
मिनिषा का कहना है कि 'मुझे इस फिल्म के एक सीन के लिए बिकनी पहनने को कहा गया था, लेकिन मैंने मना कर दिया।

हम आपको बता दें कि मिनिषा ने अपनी फिल्म 'किडनैप' में बिकनी पहन कर जमकर अंग प्रदर्शन किया था जिसके चलते वो रातों रात सुर्खयों में आ गयी था। लेकिन अब ये क्यों ऐसा कर रही हैं यह किसी को भी समझ नहीं आ रहा है।

सागर बल्लरी की आने वाली फिल्म 'हम तुम शबाना' एक रोमांटिक कॉमेडी है। इस फिल्म में दो लड़के एक ही लड़की के पिछे पड़े रहते हैं। इस फिल्म में मिनिषा एक ऐसी लड़की के किरदार में नज़र आ एंगी जो मॉडल बनना चाहती है लेकिन वो मॉडल बनने के किसी भी क्राइटेरिया को पूरा नहीं कर पाती है और वह सौंदर्य प्रतियोगिता से बाहर हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X