Box Office- क्यों नहीं टिक सकेगी बदलापुर

हिंदी सिनेमाप्रेमियों के लिए हिंदी फिल्में उनका एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा जरिया होती हैं। अपने दोस्तों के साथ, परिवार के साथ, रिश्तेदारों के साथ बाहर जाने के लिए अगर कुछ प्लान बनाना हो तो उसमें फिल्में जरुर इनक्लूड होती हैं। लेकिन एक बात ये भी है कि अगर फिल्म देखने के बाद लोग दुखी होकर बाहर निकलें, निराश होकर बाहर आएं तो शायद उनके लिए एंटरटेनमेंट ना होकर ये टॉर्चर हो जाता है जो कि कहीं ना कहीं बदलापुर साबित हो सकती है।

बदलापुर फिल्म पहले तो ए सर्टिफिकेट फिल्म है क्योंकि फिल्म में कई एडल्ट सीन्स हैं और साथ ही कुछ एक्शन सीक्वेंस ऐसे हैं जो कि बच्चों पर बुरा असर डाल सकते हैं। रघु और हुमा कुरैशी के कुछ बेडरुम सीन्स काफी बोल्ड है और साथ ही राधिका के साथ भी वरुण धवन के कुछ सीन्स हैं जो बोल्डनेस की श्रेणी में ही आते हैं। इसके अलावा फिल्म के पहले सीन से लेकर अंतिम सीन तक सिर्फ दुख, निराशा ही नज़र आती है।

किसी किरदार में खुशी या मजा जैसा कुछ देखने को नहीं मिला। फिल्म में कलाकारों की परफॉर्मेंस बेहद खूबसूरत है और इनके अभिनय के चलते दर्शकों को फिल्म भी काफी पसंद आ रही है लेकिन जहां बात आती है एंटरटेनमेंट की तो कहीं ना कहीं जो दर्शक खुशी ढंढने थोड़ा मस्ती करने का प्लान बना रहे हैं वो शायद बदलापुर को ना चुनें।

एक तो फिल्म का नाम ही काफी निगेटिविटी दिखाता है और ऊपर से फिल्म का कंटेट भी शुरु से लेकर अंत तक निराशा भरा है। खैर नवाजुद्दीन ने फिल्म में कुछ कॉमेडी सीन्स दिये हैं जो बीच बीच में बोझिल हो रहे माहौल को काफी मनोरंजक बना देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X