..................... Why Anushka Sharma signed Salman Khan's Sultan - Hindi Filmibeat

अनुष्का शर्मा ने क्यों साइन की सलमान खान की 'सुल्तान'!

[गपशप] आखिरकार सलमान खान के 'सुल्तान' की हीरोइन फाइनल हो ही गई। जी हां, अनुष्का शर्मा ही वो लकी एक्ट्रेस हैं, जो इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म में नजर आने वाली हैं। लेकिन यहां सवाल उठता है कि आखिर एनएच 10 जैसी महिला प्रधान फिल्में करने के बाद अनुष्का ने सुल्तान क्यों साइन की.. सो सलमान खान के इर्द- गिर्द ही घूमती दिखेगी।

amushka sharma in sultan

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म सुल्तान के लिए कई एक्ट्रेसस की अफवाह उड़ चुकी थी। कंगना रनौत, परिणीति चोपड़ा, कृति सैनन, यहां तक की कैटरीना कैफ तक का नाम इस फिल्म से जुड़ चुका था। लेकिन अफसोस इनमें से किसी के हाथ भी फिल्म न लग पाई।

RUMOUR: सलमान खान की 'सुल्तान'.. और कबीर खान का कनेक्शन!

अनुष्का शर्मा इस साल सुल्तान के साथ साथ करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आने वाली हैं। खबर है कि ऐ दिल है मुश्किल में पहले ऐश्वर्या राय कुछ ही सीन्स में नजर आने वाली थीं, लेकिन अब उनके किरदार को और शेप दिया जा रहा है। जिसके बाद अनुष्का साइड हिरोइन ही मानी जाएंगी।

बहरहाल, ऐ दिल है मुश्किल के बाद अब सुल्तान में अनुष्का अपनी कितनी छाप छोड़ पाती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। आखिर, सलमान खान के सामने टिकना भी अपने आप में एक उपलब्धि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X