अनुष्का शर्मा को क्यों चाहिए अटेंशन?
अक्सर आपने सुना होगा कि जब लोगों को ज्यादा अटेंशन मिलने लगता है तो असहज हो जाते हैं लेकिन बॉलीवुड की हॉट तारिका अनुष्का शर्मा उल्टी सोच रखती हैं। मैडम का मानना है कि अगर उन्हें लोगों का अटेंशन ना मिले तो वो अपना काम अच्छे से कर नहीं पाती हैं। यशराज की बेहतरीन खोजों में से एक अनुष्का शर्मा ने महज चार साल के करियर में एक अलग जगह बना ली है।
बॉलीवुड से लेकर विज्ञापनों तक में मोस्ट डिमांडिंग अभिनेत्री अनुष्का ने कहा कि भले ही उनकी पृष्ठभूमि सेना की रही हो लेकिन अपने प्रोफेशन की वजह से उनके अंदर अटेंशन का का कीड़ा घुस गया है। शायद इसकी वजह यह है कि अनुष्का का नामी-गिरामी हस्तियों के साथ काम करना जैसे कि शाहरूख खान, अक्षय कुमार और यशराज.. जिन्हें कि हद से ज्यादा अटेंशन दिया जाता है। इसलिए शायद अनुष्का की आदत भी अटेंशन की हो गयी है।
वैसे आपको बता दें कि अनुष्का के चर्चे इन दिनों विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' को लेकर हो रही है। फिल्म में पहली बार अनुष्का-इमरान की जोड़ी है। फिल्म में अनुष्का बिजली का किरदार निभा रही हैं, वो फिल्म में पंकज कपूर की बेटी को रोल कर रही हैं। फिल्म में अनुष्का काफी हॉट रोल में हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है। फिल्म का टाईटल सांग लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है देखते हैं लोगों को फिल्म कितनी अच्छी लगती है? और फिल्म के दावों में कितनी सच्चाई है? अनुष्का शर्मा इमरान खान विशाल भारद्वाज मटरू की बिजली का मनडोला anushka sharma imran khan matru ki bijli ka mandola


Click it and Unblock the Notifications
