विराट कोहली के चलते सचिन को जन्मदिन की बधाई नहीं दे सकीं अनुष्का!
पिछले कुछ समय से विराट कोहली, क्रिकेट को लेकर अनुष्का शर्मा काफी सुर्खियों में रहीं। कभी वर्ल्ड कप के दौरान भारत के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का शर्मा की मौजूदगी को जिम्मेदा ठहराया गया तो कभी विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर की हार के लिए भी अनुष्का को दोषी ठहराया गया।
ऐसे में बॉलिवुड से लेकर क्रिकेट सेलिब्रिटीज तक ने अनुष्का शर्मा का साथ दिया लेकिन हाल ही में सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर अनुष्का ने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी ताकि फिर से उनका नाम खबरों में ना उछाला जाए कि सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने उन्हें बधाई दी।
अनुष्का शर्मा को भी ये खूब पता है कि क्रिकेट के किसी भी शख्स को लेकर अगर वो कुछ भी सोशल मीडिया में लिखती हैं तो उनका नाम खबरों में उछाला जाएगा। इसलिए उन्होंने सेफ साइड रहने का फैसला किया।
खैर अब अनुष्का श र्मा ने क्रिकेट की फैन होकर भी सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई नहीं दी ये भी किसी खबर से कम तो नहीं।
अनुष्का शर्मा क्रिकेट की बड़ी फैन हैं। इंडियन टीम के वर्ल्ड कप के दौरान भी अनुष्का शर्मा टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची लेकिन सचिन तेंदुलकर जिन्हें क्रिकेट का गॉड कहा जाता है उनके जन्मदिन पर अनुष्का ने एक भी ट्वीट नहीं किया ये वाकई हैरानी की बात है।


Click it and Unblock the Notifications
