..................... तो इसलिए Hera Pheri 3 से बाहर हुए अक्षय कुमार? हो गया सबसे बड़ा खुलासा! Why Akshay Kumar out of Hera Pheri 3? The biggest revelation has happened! - Hindi Filmibeat

तो इसलिए Hera Pheri 3 से बाहर हुए अक्षय कुमार? हो गया सबसे बड़ा खुलासा!

akshay kumar, hera pheri 3,

सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर चर्चा है कि कार्तिक आर्यन अब उनकी जगह पर नजर आने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म हेरा फेरी 3 की कास्टिंग की, जिसको लेकर खबर आई थी कि इस फिल्म से अक्षय कुमार का पत्ता कट गया है। अक्षय कुमार की जगह अब राजू का किरदार करते हुए कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में अभिनेता परेश रावल ने किया है। एक फैन को जवाब देते हुए उन्होने कहा था कि हां,

कार्तिक आर्यन इस फिल्म अक्षय कुमार को रिप्लेस कर रहे हैं। इसके बाद से लगातार फिल्म हेरा फेरी 3 चर्चा में है और अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि फैंस के कई सवालों का जवाब देगी।

दरअसल उस कारण का पता चल गया है जिसकी वजह से सुपरस्टार अक्षय कुमार को इस फिल्म से हाथ धोना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला कुछ समय से लगातार अक्षय कुमार से इस फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे थे।

मोटी रकम की डिमांड कर दी थी

मोटी रकम की डिमांड कर दी थी

इस दौरान अक्षय कुमार ने काफी मोटी रकम की डिमांड कर दी थी। खबरों की मानें तो 90 करोड़ रुपए फीस और कुल कमाई की कुछ प्रतिशत अक्षय कुमार ने मांगा था। जब कार्तिक आर्यन से की गई तो उन्होने इस फिल्म के लिए सिर्फ 30 करोड़ रूपए में राजी हो गए थे।

कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए पक्का कर लिया है

कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए पक्का कर लिया है

यही कारण है कि मेकर्स ने कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए पक्का कर लिया है। हालांकि इस खबर को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और किसी सितारे की तरफ से इसके कारण का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

सबसे शानदार हैं

सबसे शानदार हैं

गौरतलब है कि "फिरोज हेरा फेरी फ्रेंचाइजी को पुनर्जीवित करने के इच्छुक हैं और इसे जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं। भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद, कार्तिक अक्षय कुमार फ्रेंचाइजी के लिए सबसे शानदार हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर कार्तिक आर्यन अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वो शहजादा और सत्यप्रेम की कथा कि अलावा कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। कार्तिक आर्यन की झोली में शानदार फिल्में हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वो आने वाले समय में वो इंडस्ट्री के सुपरस्टार होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X