तो पता चला..कि Pk का नाम Pk क्यों पड़ा!
आमिर खान की आगामी फिल्म पीके 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ जाएगी। फिलहाल फिल्म के टीजर, पोस्टर्स और गानों को खासा पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस फिल्म को लेकर जो सबसे ज्यादा उत्सुकता पैदा कर रहा है, वह है फिल्म का नाम।

क्या आपको पता है राजकुमार हिरानी ने फिल्म का नाम इतना अजीबोगरीब क्यों रखा है और इस नाम के पीछे का कारण क्या है? नहीं न..तो फिर हम आपको यहां बताते हैं कि फिल्म पीके में आमिर का नाम पीके क्यों पड़ा। दरअसल, फिल्म में आमिर एक अजीबोगरीब किरदार निभा रहे हैं, जिसे देखकर माना जा रहा है कि वह एक एलियन हैं।
जाहिर है, जब किरदार अजीबोगरीब है तो उसके काम की अजीब होंगे। फिल्म के डॉयलोग प्रोमो में यह दिखाया गया है कि पीके यानि की आमिर जगह जगह जाकर, जो भी काम करते हैं, वह लोगों के लिए अनोखा होता है। लिहाजा, सब उसे यह कहकर भगा देते हैं कि ''पी के आया है क्या''।
बहरहाल, जब अनुष्का, उससे नाम पूछती है तो आमिर कहते हैं कि नाम तो नहीं पता, लेकिन सब पीके बुलावत हैं। बस इन्हीं हरकतों की वजह से पड़ गया आमिर का नाम 'पीके', जो 19 दिसंबर को आएगा आपसे मिलने नजदीकी सिनेमाघरों में। फिलहाल कीजिए इंतजार..


Click it and Unblock the Notifications