OUCH.. आमिर खान, काजोल ने फिल्म किया REJECT.. शाहरूख की वजह से!
साल 2000 में आमिर खान ने शाहरूख खान के साथ फिल्म जोश में काम करने से मना कर दिया था। यहां जानें क्यों!
जी हां, यह बात साल 2000 की.. हाल ही में एक इवेंट के दौरान फिल्म निर्देशक मंसूर खान ने कहा कि आमिर खान ने फिल्म 'जोश' शाहरूख खान की वजह से छोड़ दी थी। हालांकि उन्हें जोश के लिए शाहरूख- आमिर की जोड़ी परफेक्ट कास्टिंग लगी थी।

उन्होंने कहा- मुझे अभी लगता है कि आमिर- शाहरूख उन किरदारों के लिए बेस्ट थे। लेकिन आमिर ने रोल रिजेक्ट कर दिया। खैर, यह उनकी च्वॉइस थी।
मंसूर खान ने आगे बताया कि आमिर खान दरअसल फिल्म में वह किरदार निभाना चाहते थे तो शाहरूख ने किया था। जी हां, मैक्स का किरदार.. मंसूर खान ने कहा कि हर कोई मैक्स का रोल करना चाहता था। यहां तक की काजोल भी वह रोल करना चाहती थीं।
उन्होंने कहा- जब मैंने काजोल को ऐश्वर्या वाले किरदार के लिए अप्रोच किया, तो काजोल ने पूरी स्क्रिप्ट को ध्यान से सुना.. फिर कहा कि मैं मैक्स वाला किरदार करना चाहती हूं..
बता दें, जोश के पॉपुलर गाने अपुन बोला की फीमेल लाइन्स ऐश्वर्या राय को गाने के लिए कहा गया था। लेकिन ऐश ने इंकार कर दिया.. फिर वह गाना हेमा सरदेसाई ने गाया।
फिल्म में अपनी बहन ऐश्वर्या राय की तरह दिखने के लिए शाहरूख खान ने ब्लू कान्टेक्ट लेन्स लगाया था।
बता दें, इसी साल शाहरूख खान- ऐश्वर्या की फिल्म मोहब्बतें रिलीज हुई थी, जहां दोनों ने रोमांस किया था। वहीं जोश में दोनों भाई बहन बने थे।
अफवाहों में यह भी था कि फिल्म में चंद्रचूर सिंह के किरदार के लिए सलमान खान को भी अप्रोच किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications






