किसे मिलेगी "माई नेम इज़ खान"
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन और शाहरुख खान की रेड चिलीज ज्वाइंट प्रोडक्ट फिल्म "माई नेम इज़ खान" के लिए एक अच्छे वितरक की तलाश जारी है।
इस बार करण जौहर यूटीवी मोशन पिक्चर्स को "माई नेम इज़ खान" के वितरण का अधिकार नहीं देंगे। वह इसे या तो इरोज इंटरटेनमेंट या फिर फॉक्स स्टार स्टूडियो को देने की सोच रहे हैं।
"माई नेम इज़ खान" के चर्चा में आने का मुख्य कारण फिल्म में शाहरुख और काजोल की जोड़ी है जो लंबे अर्से के बाद स्क्रीन पर दिखाई देगी। वहीं फिल्म की खासियत करण जौहर और शाहरुख की जोड़ी भी है जो बॉलिबुड को कई मेगा हिट्स दे चुके हैं।
करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन फिल्म माई नेम इज़ खान रेड चिलीज वितरक शाहरुख खान bollywood gossip dharma productions good distributor karan johar my name is khan red chillies shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications