सोनाक्षी की हरकत से सफेद पड़ गया अजय का रंग
अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा एक्शन जैक्सन के लिए जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में शूटिंग के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रह गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अजय का मुंह दिख ही नहीं रहा था। लेकिन ऐसा होने के बाद भी अजय की डेडिकेशन देखिए, उन्होंने बेफिक्र होकर शूटिंग की।
दरअसल प्रभुदेवा की आने वाली फिल्म एक्शन जैक्सन में अजय अपने रमेश - सुरेश अवतार में दिखने वाले हैं। एक सीन के लिए सोनाक्षी को अजय देवगन पर आटा गिराना था पर शूट के दौरान सोना का एंगल हुआ मिस और अजय की आंखों में लग गई चोट।
पढ़िए: गर्लफ्रेंड - बॉयफ्रेंड साथ फिल्म देखने नहीं जाते - सोनाक्षी
उनकी आंखों में हो रही थी जलन और मुंह था पूरा सफेद पर शूट चलता रहा। इसके बाद अजय को शूट से दो दिन का ब्रेक लेना पड़ा आंखें ठीक करने के लिए। शूट पर लौटने के बाद अजय को उसी सीन के आगे शूट करना था, बस फिर क्या उन्होंने झट खुद को सफेद रंग लिया। वो भी आटे से! ये होता है डेडिकेशन।
PICS: बॉलीवुड के नए किसिंग चैंपियंस से
sonakshi sinha prabhudeva ajay devgan action jackson yami gautam अजय देवगन सोनाक्षी सिन्हा एक्शन जैक्सन यामी गौतम प्रभुदेवा


Click it and Unblock the Notifications
