Oooo.. तो इनसे सीखकर प्रियंका बन रही हैं 'एंग्री यंग वुमैन'
[गपशप] प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'जय गंगाजल' का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और प्रकाश झा ने प्रियंका को एंग्री यंग वूमन अवतार में पेश किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा आभा माथुर के किरदार में नजर आ रही हैं, जो कि एसपी हैं। फिल्म 4 मार्च को रिलीज़ हो रही है और फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

बहरहाल, ट्रेलर देखकर ही साफ है कि प्रियंका गुस्सैल पुलिस वाली बनी हैं.. एंग्री यंग वुमैन। एक के बाद एक शानदार फिल्में देने वाली प्रियंका को इस ट्रेलर के लिए भी काफी तारीफ मिल रही है। लेकिन प्रियंका की खुशी की सीमा उस वक्त न रही, जब एंग्री यंग मैन यानि की अमिताभ बच्चन ने जय गंगाजल की तारीफ की।
Must Read: बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस 2015
बिग बी ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा और प्रकाश झा की तारीफ करते हुए कहा कि- "Prakash Jha & Priyanka, dynamic .. "Wah Bhaiya kya baat hai .. ab toh humlogan pe bhaari pad gaye ho!"
इस ट्विट पर फिर प्रियंका चोपड़ा ने रिप्लाई किया और कहा कि एंग्री यंग वुमैन की सीख आपसे ही ली गई है।


Click it and Unblock the Notifications














