..................... ‘’Whether or not i am a Shehzada, you will always be my Queen Happy Birthday Mummy’’ - Hindi Filmibeat

'शहजादे' कार्तिक आर्यन ने मां को किया इस खूबसूरत अंदाज में बर्थ-डे विश

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' के प्रमोशन को लेकर खूब चर्चा में हैं। आए दिन वे अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए कुछ ना कुछ नया करते नजर आ रहे हैं। 15 जनवरी को मकर सक्रांति के मौके पर कार्तिक कच्छ के रण में दिखाई दिए, जहां उन्होंने एक बड़ी पतंग उड़ाकर 'शहजादा' का प्रमोशन किया। लेकिन वे यहीं तक नहीं रूके, बल्कि आज अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर भी उन्होंने अपनी मां को खास तरह से विश किया।

Kartik Aryan

सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन अपनी मां को 'शहजादे' अंदाज में विश करते नजर आएं। कार्तिक ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर हार्ट इमोजी पोस्ट करते हुए लिखा, ''मैं शहजादा हूं या नहीं, लेकिन तुम हमेशा मेरी रानी रहोगी, हैप्पी बर्थ-डे मम्मी ।''

इस मैसेज के साथ ही 'धमाका' स्टार कार्तिक आर्यन ने अपनी मां के साथ एक बहुत ही प्यारी तस्वीर भी शेयर की है। कार्तिक की इस पोस्ट पर आयुष्मान खुराना से लेकर रोनित रॉय और करण टैकर जैसे कई सितारों ने लाइक और कमेंट करते कार्तिक की मॉम को जन्मदिन पर विश किया है।

कार्तिक की इस पोस्ट पर अब तक 4 लाख से अधिक लाइक और लगभग 2 हजार कमेंट्स आ चुके हैं।

आपको बता दे पिछले साल भी कार्तिक आर्यन ने कुछ इसी तरह के अंदाज में अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी थी। इस पोस्ट में कार्तिक आर्यन ने अपने मोबाइल का एक वॉलपेपर का स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें वे अपनी मम्मी को डांस करवाते हुए नजर आ रहे थे। इस खूबसूरत स्क्रीनशॉट फोटो को पोस्ट करते हुए कार्तिक आर्यन ने दिल को छू लेने वाला हार्ट इमोजी बनाते हुए कैप्शन लिखा था, ''हैप्पी बर्थडे टू माय वॉलपेपर फॉर लाइफ''

कार्तिक की इस पोस्ट को लगभग 14 लाख लाइक्स मिले थे।

बताते चलें, कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' साउथ फिल्म 'अला वैकुंठप्रेमुलु' की हिंदी रिमेक है जो कि 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म का रीमेक होने की वजह से इस फिल्म की सफलता का कार्तिक आर्यन पर बहुत प्रेशर है। इसी कारण आए दिन फैंस कार्तिक को सोशल माडिया पर सलाह देते नजर आते हैं - एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया था कि अल्लू अर्जुन के जूते में फिट होना बहुत मुश्किल है, वही एक ने कहा कि तुम्हें ये रीमेक नहीं करनी चाहिए थी बहुत बड़ी गलती कर दी। अब देखना होगा कि कार्तिक आर्यन कैसे अपने फैन की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X