'ए थर्सडे' देखकर यामी गौतम से डर गई थीं उनकी नौकरानी, एक्ट्रेस ने किया दिलचस्प खुलासा

यामी गौतम 'ए थर्सडे' में अपनी जबरदस्त अभिनय की वजह से हर किसी को इंप्रेस करने में कामयाब रहीं। इस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन बेज़ाद खांबटा ने किया था। इस फिल्म में यामी गौतम के अलावा नेहा धूपिया, डिंपल कपाड़िया और करणवीर शर्मा भी हैं। यामी गौतम को इस फिल्म के लिए खासकर काफी तारीफें मिली। समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने भी उन्हें सराहा, लेकिन, हाल ही में यामी गौतम ने खुलासा कि इस फिल्म के बाद उनकी हाउस हेल्प ही उनसे डर गई थीं.

दरअसल। 'ए थर्सडे' में यामी गौतम ने एक प्री-स्कूल टीचर का किरदार निभाया था जो 16 बच्चों को बंधक बना लेती हैं। इस दौरान वो अपनी नौकरानी और ड्राइवर को भी बंधक बनाती हैं। यामी गौतम ने कहा खास इस वजह से उनकी हाउस हेल्प उनसे डर गई थी।

when-yami-gautam-house-help-got-scared-of-actress-after-a-thursday-movie

डर गईं यामी की हाउस हेल्पर

यामी गौतम ने कहा कि उनके पति और निर्देशक आदित्य धर ने मजाक में हाउस हेल्प से कहा कि यामी तुम्हें भी ठीक वैसे ही बंधक बना सकती है, जैसे उसने फिल्म में बनाया था। इस बात से यामी गौतम की नौकरानी इतनी डर गईं कि उन्होंने आकर यामी से कहा कि कुछ दिनों पहले उनसे शीशे का ग्लास फूट गया था, कहीं वो उनके साथ भी तो बुरी तरह से नहीं पेश आएंगी। यामी गौतम ने कहा कि उन्होंने इस बात को तारीफ के तौर पर ली।

पूरे किए 10 साल

यामी गौतम ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 10 साल पूरे किए हैं। 'विक्की डोनर' से करियर की शुरुआत करने के बाद यामी गौतम ने कई सफल फिल्में दीं। साथ ही उन्होंने कई अलग-अलग किरदार निभा कर प्रयोग करने की भी कोशिश की। जैसे दसवीं, ए थर्सडे, बाला में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए।

'ओएमजी 2' में आएंगी नजर

वहीं, आगे वो 'ओएमजी 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, अरुण गोविल जैसे स्टार्स होंगे। यह फिल्म अक्षय कुमार की 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'ओएमजी' की सीक्वल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X